New Year 2024 : भारत के इन दिव्य दरबारों से करें न्यू ईयर की शुरुआत, यहां आने वालों का खुल जाता है भाग्य
शानदार हो नए साल की शुरुआत
हर कोई चाहता है कि उसके नए साल की शुरुआता काफी शानदार हो. इसके लिए लोग जश्न भी मनाते हैं.
ऐसे करें साल की शुरुआत
अगर आप चाहते हैं कि आपके नए साल की शुरुआत शानदार हो तो आप साल 2024 की शुरुआत भारत के इन मंदिरों से करते हैं. मान्यता है कि इन मंदिरों में दर्शन मात्र से व्यक्ति के भाग्य खुल जाते हैं.
सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई
भगवान गणेश को विघ्न विनाशक कहा जाता है. किसी भी नए कार्य की शुरुआत भगवान गणेश से की जाती है. इस कारण आप अपने नए साल की शुरुआत मुंबई में स्थित भागवान गणेश के सबसे फेमस मंदिर सिद्धिविनायक से कर सकते हैं.
बांके बिहारी मंदिर
वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण और बरसाने में राधारानी स्वयं विराजमान रहती हैं. इस कारण यहां पर दर्शन मात्र से जीवन सफल हो जाता है. आप अपने नव वर्ष की शुरुआत बांके बिहारी मंदिर से कर सकते हैं.
महाकाल मंदिर उज्जैन
उज्जैन के महाकाल मंदिर से आप भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर अपने नए साल की शुरुआत कर सकते हैं.
सालासर बालाजी
राजस्थान के सालासर में स्थित हनुमान जी के मंदिर सालासर बालाजी जाकर आप अपने नए वर्ष को शुरु कर सकते हैं.
तिरुपति बालाजी
आंध्रप्रदेश के तिरुमाला पहाड़ पर स्थित तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर काफी प्रसिद्ध और पवित्र स्थान है. यहां से आप अपने नए साल की शुभ शुरुआत कर सकते हैं.
केदारनाथ मंदिर
आप अपने नए साल की शुरुआत केदारनाथ भगवान के आशीर्वाद से कर सकते हैं.
बद्रीनाथ मंदिर
बद्रीनाथ के आशीर्वाद से अपने नए साल की शुरुआत करेंगे तो आपका पूरा साल काफी अच्छा बीतेगा.