हेमामालिनी की फिटनेस और ग्लोइंग स्किन का यह है राज, 70 के बाद भी करती हैं ये काम
India Daily Live
11 Apr 2024
ये रूटीन करती हैं फॉलो
हेमामालिनी 70 की उम्र को पार कर चुकी हैं, लेकिन उनकी उम्र चेहरे से बिल्कुल नहीं दिखती है. खुद को फिट और जवां बनाए रखने के लिए वे एक खास रूटीन फॉलो करती हैं.
सुबह उठना
हेमामालिनी सुबह जल्दी उठ जाती हैं. वे देर तक नहीं सोती हैं.
करती हैं योग
हेमा इस उम्र में योग और प्राणायाम को सबसे ज्याजा प्रिफर करती हैं. वे डेली योग और प्राणायाम करती हैं.
लेती हैं पूरी नींद
हेमा अपने बिजी शेड्यूल के बाद भी पूरी नींद लेती हैं. वे मेडिटेशन के जरिए नींद के पैटर्न को दुरूस्त रखती हैं.
रहती हैं हाइड्रेट
ड्रीम गर्ल हेमा डेली नारियल पानी पीती हैं. इससे उनको हाइड्रेट रहने में हेल्प मिलती है.
डाइट का रखती हैं ख्याल
हेमा का कहना है कि वे अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती हैं. अपनी डाइट में वे फल और सब्जियों को शामिल करती हैं.
सुबह उठकर करती हैं ये काम
सुबह उठकर हेमा सबसे पहले गुनगुना पानी पीती हैं. इसके साथ ही वे ग्रीन टी, फ्रूट जूस आदि को भी सुबह नाश्ते में शामिल करती हैं.
नहीं करती हैं हैवी मेकअप
हेमा को हैवी मेकअप नहीं पसंद है. वे अपनी स्किन पर एसेंशियल ऑयल का यूज करती हैं.
डांस से खुद को रखती हैं फिट
हेमा योग, साइकिलिंग के साथ ही डांस भी करती हैं. इससे वे खुद को फिट रख लेती हैं.