खरबूजा मीठा है या नहीं? बिना चखे इन 7 आसान ट्रिक्स से करें पहचान
Princy Sharma
06 May 2025
खरबूजा
गर्मी में खरबूजा खाना तो सभी को पसंद होता है, लेकिन मीठा और रसीला खरबूजा चुनना सबके बस की बात नहीं होती.
कैसे करें पहचान?
अब आप भी एक्सपर्ट की तरह मीठा खरबूजा पहचान सकते हैं, बस इन 7 आसान घरेलू ट्रिक्स को ध्यान में रखें.
खुशबू से पहचानें
खरबूजे को नाक के पास लाकर सूंघें. अगर उसमें से मीठी और ताजी फल जैसी खुशबू आ रही है, तो समझिए वो पूरी तरह पका हुआ और मीठा है.
बाहरी स्किन पर ध्यान दें
जिस खरबूजे की बाहरी त्वचा पर जाली जैसी धारियां हो, वो आमतौर पर ज्यादा मीठा और रसीला होता है.
थपथपाकर चेक करें
खरबूजे को हथेली से हल्का थपथपाएं. अगर खोखली आवाज सुनाई दे, तो वो पक चुका है और अंदर से मीठा होगा.
दबाकर जांचें
खरबूजे के नीचे वाले हिस्से को हल्का दबाएं. अगर वह थोड़ा नरम लगे तो इसका मतलब है कि फल पक चुका है और स्वाद में मीठा होगा.
पीला खरबूजा
हल्का पीला या सुनहरा रंग वाले खरबूजे आमतौर पर ज्यादा पके और मीठे होते हैं।.इनका स्वाद भी काफी बैलेंस्ड होता है.
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.