अंडरआर्म्स की बदबू से हैं परेशान? अपनाएं ये 6 ट्रिक, दुर्गंध होगी छूमंतर!


Princy Sharma
19 Jun 2025

अंडरआर्म्स से बदबू

    बारिश का मौसम जहां सुकून देता है, वहीं नमी और ज्यादा पसीना अंडरआर्म्स से बदबू का कारण बनता है.

ट्रिक्स

    अगर आप भी इस दिक्कत से जूझ रहे हैं, तो यहां जानिए 6 आसान टिप्स जिससे आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं.

साफ और सूखा रखें

    नहाने के बाद अंडरआर्म्स को अच्छी तरह सूखा लें, ताकि बैक्टीरिया पनप न सके. साथ में हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं ताकि त्वचा नरम बनी रहे.

डियोड्रेंट

    ऐसा डियो इस्तेमाल करें जो सारा दिन महक बनाए रखे. पसीना रोकने वाले antiperspirant deodorant ज्यादा असरदार होते हैं.

कॉटन कपड़े

    टाइट और सिंथेटिक कपड़ों से पसीना ज्यादा आता है. ऐसे में कॉटन और हल्के फैब्रिक से बने ढीले कपड़े पहनें ताकि हवा लगती रहे.

बाल ट्रिम या शेव करें

    बालों में पसीना और बैक्टीरिया जल्दी जमा होते हैं. शेव या ट्रिमिंग से अंडरआर्म्स ज्यादा साफ और बदबू-रहित रहते हैं.

घरेलू उपाय

    नींबू का रस या बेकिंग सोडा अंडरआर्म्स पर हफ्ते में 2 बार लगाएं. ये प्राकृतिक तरीके से बैक्टीरिया खत्म करते हैं और बदबू को रोकते हैं.

डाइट

    तेल-भोजन, तीखा खाना और कैफीन से दूरी बनाएं.

More Stories