ये चीज बना रही फैटी लिवर का शिकार, शराब नहीं पीने वाले भी रहें सावधान
Avinash Kumar Singh
07 Feb 2024
गंभीर समस्या
फैटी लिवर एक गंभीर समस्या बनती जा रही है. कम उम्र में भी लोग इसका शिकार बन रहे हैं. इस बीमारी से लिवर फेल होने का डर बना रहता है.
शराब पीना वजह
हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि फैटी लिवर की सबसे बड़ी वजह शराब पीना, स्ट्रीट फूड और फास्ट फूड खाना है.
नॉन-एल्कोहलिक फैटी लिवर
रोचक तथ्य यह है कि शराब नहीं पीने वालों में भी फैटी लिवर की बीमारी पाई जा रही है. जिसे नॉन-एल्कोहलिक फैटी लिवर कहा जाता है.
फास्ट फूड खाना
नॉन- एल्कोहलिक फैटी लिवर की वजह खराब रहन-सहन, समय पर भोजन न करना और फास्ट फूड खाना है.
20 से 30 साल
आमतौर पर 20 से 30 साल की उम्र के शख्स में भी यह बीमारी पाई जा रही है.
WHO की रिपोर्ट
WHO की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 25% आबादी को नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर की प्रॉब्लम है. अकेले अमेरिका में ही करीब 100 मिलियन लोग इस बीमारी की चपेट में हैं.
मरीजों में इजाफा
चिंता की बात यह है कि भारत में भी हर साल इसके मरीजों में इजाफा हो रहा है. जिसकी वजह फास्ट फूड खाना और एक्सरसाइज न करना बताया जा रहा है.
शुरुआती लक्षण
फैटी लिवर बीमारी का शुरुआती लक्षण थकान, पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस होना है. इस बीमारी के गंभीर होने पर खुजली, पैरों में दर्द और सूजन की समस्या होती है.
डॉक्टरों की सलाह
अगर ऐसा लक्षण नजर आता है तो नजरअंदाज बिल्कुल न करें और समय रहते डॉक्टरों का उचित सलाह लें.