नॉन-स्टिक पैन सालों चलाना है तो आज ही छोड़ दें ये आदतें


Meenu Singh
06 Sep 2026

नॉन स्टिक पैन की देखभाल है जरूरी

    नॉन स्टिक पैन में खाना बनाना आसान होता है, लेकिन गलत इस्तेमाल से इसकी कोटिंग जल्दी खराब हो सकती है. कुछ छोटी सावधानियां पैन को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकती हैं.

स्टील स्क्रबर से न रगड़ें पैन

    पैन में खाना चिपकने पर स्टील स्क्रबर से जोर लगाकर सफाई करने से कोटिंग खराब हो सकती है. सफाई के लिए नरम स्पंज का इस्तेमाल करें.

धीमी या मध्यम आंच पर बनाएं खाना

    नॉन स्टिक पैन को बहुत तेज आंच पर गर्म करने से इसकी कोटिंग पर असर पड़ सकता है. खाना बनाते समय धीमी या मध्यम आंच रखना बेहतर होता है.

चाकू से नहीं निकालें जला

    पैन में जला हुआ खाना चिपक जाए तो उसे चाकू या किसी नुकीली चीज से निकालने की कोशिश न करें. इससे नॉन स्टिक सतह पर गहरी खरोंच पड़ सकती है.

स्टील के चम्मच से न चलाएं खाना

    स्टील के चम्मच, कांटे और दूसरी धातु की चीजों से पैन की सतह पर खरोंच आ सकती है. इसके लिए लकड़ी, सिलिकॉन या नायलॉन के बर्तनों का इस्तेमाल करें.

खाली पैन को ज्यादा देर न करें गर्म

    खाली नॉन स्टिक पैन को लंबे समय तक गैस पर छोड़ना कोटिंग के लिए नुकसानदायक हो सकता है. जरूरत हो तो पैन को थोड़ा गर्म करें और तुरंत खाना डाल दें.

गर्म पैन पर न डालें ठंडा पानी

    खाना बनाने के तुरंत बाद गर्म पैन को ठंडे पानी में डालना सही नहीं है. अचानक तापमान बदलने से पैन की सतह प्रभावित हो सकती है. पहले पैन को सामान्य तापमान पर आने दें.

खाना पैन में न करें स्टोर

    नॉन स्टिक पैन खाना पकाने के लिए होता है, लंबे समय तक खाना रखने के लिए नहीं. खासकर खट्टे और ज्यादा नमक वाले खाने को इसमें लंबे समय तक रखने से बचें.

खाना दूसरे बर्तन में निकालें

    खाना तैयार होने के बाद उसे किसी दूसरे बर्तन में निकालकर रखें. इससे पैन को लंबे समय तक खाने के संपर्क में रखने की जरूरत नहीं पड़ती और उसकी सतह भी सुरक्षित रहती है.

थोड़ी सावधानी से बढ़ेगी पैन की उम्र

    नॉन स्टिक पैन को लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए धीमी या मध्यम आंच रखें, सही बर्तनों का इस्तेमाल करें और नरम स्पंज से सफाई करें. इन छोटी आदतों से कोटिंग को अनावश्यक नुकसान से बचाया जा सकता है.

More Stories