Skin Tan Remove: किचन में छिपा है खूबसूरती का राज, ये 5 चीजें करेंगी कमाल


Bhoopendra Rai
31 Dec 2023

किचन में छिपा खूबसूरती का राज

    हम आपको रसोई में मौजूद कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनका नुस्खा अपनाकर आप स्किन की टैनिंग दूर कर सकते हैं.

1. एलोवेरा, शहद और हल्दी

    3 बड़ी एलोवेरा जेल में 2 बड़ी चम्मच शहद और थोड़ी हल्दी मिक्स करके इसे चेहरे पर लगाएं. 15-20 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से साफ करें.

फायदा

    इस नुस्खे से स्किन की टैन हटाई जा सकती है. नेचुरल ग्लो आता है. स्किन मॉइस्चराइज होती है. बढ़िया उम्र का प्रभाव कम होता है.

2. गुलाब जल और बेसन

    1 कटोरी में 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच दूध डालें. मिक्स करके टैन से प्रभावित जगहों पर लगाएं और 20 मिनट तक छोड़ दें.

फायदा

    मिश्रण सूख जाने के बाद पानी की कुछ बूंदें त्वचा पर छिड़कें और थोड़ी देर स्क्रबिंग करें. इसके बाद साफ पानी से धो लें. इससे टैन से निजात मिलता है.

3. लाल मसूर दाल

    1 कटोरी में लाल मसूर दाल का पाउडर, टमाटर का रस और एलोवेरा जेल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं. इसे टैन प्रभावित जगह पर लगाएं 30 मिनट बाद धो लें.

फायदा

    दरअसल, लाल मसूर दाल में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा के टैनिंन को दूर करने में हेल्पफुल साबित होते हैं.

4. खीरे का नुस्खा

    सबसे पहले खीरे को मिक्सी में पीसकर टैन से प्रभावित जगह पर लगाएं. 30 मिनट पर साफ पानी से धो लें. फिर स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाएं.

फायदा

    हाइड्रेटिंग और कूलिंग गुण से भरपूर खीता स्किन पर निखार लाता है. टैन हटाता है. इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण त्वचा से टैनिंग दूर कर सकते हैं.

5. नींबू का रस और शहद

    एक करोटी में 2 बड़ी चम्मच नींबू का रस और एक बड़ी चम्मच शहद मिलाकर मिक्स करें. इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं, 30 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें.

फायदा

    विटामिन-C रिच नींबू में प्राकृतिक रूप से ब्लीचिंग एजेंट मौजूद होते हैं. शहद हाइड्रेटिंग गुण से भरपूर होता है. ये दोनों चीजें मिलकर त्वचा को टैन से राहत दिलाते हैं.

More Stories