नकली काजू तो नहीं खा रहे हैं आप? ऐसे करें असली की पहचान
Gyanendra Tiwari
09 Dec 2023
ड्राई फ्रूट्स
ड्राई फ्रूट्स में काजू बहुत ही फेमस है. कई स्वादिष्ट व्यंजनों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है.
कालाबाजारी
हालांकि, मार्केट में इसकी खूब कालाबाजारी चल रही है.
काजू
आप असली और नकली काजू में पहचान ही नहीं कर पाएंगे कि कौन सा काजू असली तो कौन सा नकली है.
काजू की पहचान
आइए जानते हैं कि आखिर असली और नकली काजू की पहचान कैसे करें.
सफेद रंग
असली काजू सफेद रंग का होता है. अगर आपको कोई दुकानदार सफेद काजू नहीं दे रहा है तो समझ जाइए की काजू नकली है.
लंबाई
जब भी काजू खरीदें तो उसके लंबाई पर भी ध्यान दें. असली काजू की लंबाई 1 इंच होती है.
खुशबू
खुशबू से भी असली और नकली काजू की पहचान की जा सकती है. काजू की महक सौंधी और भीनी जैसी होती है.
स्वाद
स्वाद के जरिए भी काजू की पहचान की जा सकती है. असली काजू आपके दांतों में नहीं चिपकेगा लेकिन नकली काजू चिपक जाएगा.