सिर्फ किचन में ही नहीं, घर के इन कामों के लिए बेस्ट है हल्दी
Princy Sharma
01 Jul 2025
हल्दी
हल्दी सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम नहीं करती, बल्कि यह आपकी सेहत और घर के कामों के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है.
फायदे
आइए जानते हैं हल्दी के वो 4 चमत्कारी इस्तेमाल जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे.
स्किन केयर
हल्दी के उबटन से चेहरे की चमक लौटती है और स्किन की एलर्जी भी ठीक होती है. इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा को ताजगी देते हैं और मुंहासों को भी कम करते हैं.
दांतों को सफेद
हल्दी पाउडर और नारियल तेल को मिलाकर दांतों को सफेद और चमकदार बनाए. 5-6 मिनट तक ब्रश करने से दांत साफ होते हैं और कीटाणु भी मरते हैं.
घर की सफाई
हल्दी को बेकिंग सोडा, नींबू और सिरका के साथ मिलाकर एक पेस्ट बनाएं. इसका इस्तेमाल रसोई और बाथरूम की सफाई में करें, जिससे कीट पतंगे भी दूर रहते हैं!
नैचुरल हेयर डाई
हल्दी पाउडर को नारियल तेल या दही के साथ मिलाकर बालों में लगाएं. यह बालों को हल्का सुनहरा रंग देता है और बालों को भी मजबूती प्रदान करता है.