बालों में तेल लगाते समय न करें ये गलतियां, वरना होने लगेगा हेयरफॉल!
Princy Sharma
10 Jun 2025
बालों में तेल लगाना
तेल लगाने से बालों को पोषण तो मिलता है, लेकिन कुछ आम गलतियां आपके बालों को फायदा देने की जगह नुकसान पहुंचा सकती हैं.
किन बातों का रखें ध्यान?
चलिए जानते हैं आखिर आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपके बाल मजबूत बन रहे हैं.
बहुत ज्यादा तेल लगाना
कई लोगों को लगता है कि ज्यादा तेल लगाने से ज्यादा पोषण मिलता है. लेकिन ऐसा नहीं है ज्यादा तेल लगाने से स्कैल्प की पोर्स बंद हो सकते हैं और गंदगी जमा हो सकती है. जिससे डैंड्रफ और हेयरफॉल की सम्सया हो सकती है.
तेल को रातभर छोड़ देना
बालो में तेल को रातभर छोड़ देने से जड़ें कमजोर हो सकती हैं और स्कैल्प बंद हो सकती है. सिर्फ 1.5-2 घंटे के लिए तेल लगाना बेहतर है
कंघी करना
तेल लगाने से बाल मुलायम और कमजोर हो जाते हैं. तुरंत कंघी करने से बाल टूट सकते हैं. पहले कंघी करें और फिर धीरे से तेल लगाएं.
बाल कसकर बांधना
कसकर बाल बांधने से जड़ों पर जोर पड़ता है. इससे बाल झड़ सकते हैं और जड़ों में कमजोरी आ सकती है. तेल लगाकर बालों को हल्के से ढीला बांधें.
गीले बालों में तेल लगाना
नहाने के बाद या बालों के हल्के गीले होने पर तेल लगाना नुकसान कर सकता है. इससे नमी बंद हो जाती है और बाल कमजोर हो सकते हैं. हमेशा सूखे बालों में ही तेल लगाएं.
मसाज करना
ज्यादा जोर से मसाज करने से बाल जड़ से टूट सकते हैं. हल्के हाथों से मसाज करें ताकि ब्लड सर्कुलेशन बढ़े और बालों को सही पोषण मिले.