डबल चिन से पाना है छुटकारा, तो फॉलो करें ये डाइट टिप्स
Princy Sharma
23 Feb 2025
डबल चिन
अगर डबल चिन आ जाए तो पूरे लुक पर असर पड़ता है. डबल चिन की वजह से उम्रदराज दिख सकते हैं. इस वजह से जरूरी है की चर्बी को कम करें.
हार्मोनल बदलाव
चेहरे पर फैट आने की वजह से हार्मोनल बदलाव और तनाव भी हो सकता है. इस डबल चिन को कम करने के लिए आपको डाइट और एक्सरसाइज पर ध्यान देना होगा.
फूड टिप्स
चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिसे खाने से डबल चिन कम करने में मदद मिल सकती है.
पर्याप्त पानी पिएं
चेहरे की चर्बी कम करने के लिए पर्याप्त पानी पीना जरूरी है. पानी पीने से त्वचा हाइड्रेट रहती है और चेहरे पर ग्लो आता है. साथ ही, यह चर्बी को कम करने में भी मदद करता है.
फेशियल एक्सरसाइज करें
चेहरे की चर्बी घटाने के लिए फेशियल एक्सरसाइज और फेस योग करें. इससे चेहरे की मांसपेशियों को टोन करने में मदद मिलती है और डबल चिन कम हो सकता है.
साबुत अनाज खाएं
चेहरे की चर्बी घटाने के लिए अपनी डाइट में साबुत अनाज को शामिल करें. स्प्राउट्स, चने, और सोयाबीन जैसी चीजों को अपनी डाइट में जोड़ने से शरीर में फैट कम होगा और चेहरा भी स्लिम दिखेगा.
पैक्ड और फास्ट फूड से बचें
फास्ट फूड, पैक्ड फूड्स और कोल्ड ड्रिंक्स से बचना भी बेहद जरूरी है. ये न केवल वजन बढ़ाते हैं, बल्कि चेहरे पर चर्बी को भी बढ़ाते हैं.
मीठी चीजों का सेवन कम करें
अगर आप डबल चिन से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो मीठी चीजों का सेवन कम करें. मिठाई के बजाय, फाइबर से भरपूर फल खाएं, जो न केवल आपकी सेहत के लिए अच्छे होते हैं, बल्कि चेहरे की चर्बी को भी घटाते हैं.