घर में मौजूद इन चीजों से साफ करें अपने घर की कांच की खिड़की और दरवाजे
Aparajita Singh
24 Jan 2024
शीशे की खिड़की और दरवाजे
आजकल घरों में ज्यातर शीशे की खिड़की और दरवाजे देखने को मिलते हैं
सुंदरता बढ़ती है
इससे घर की खूबसूरती तो बढ़ती है लेकिन जब ये गंदे हो जाते हैं तो बहुत खराब लगता है
खास ख्याल
कांच की खिड़कियों और दरवाजों का खास ख्याल रखना पड़ता है, इन्हें साफ रखने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल किया है
घरेलू उपाय
लेकिन आप घर में मौजूद कुछ चीजों से ही पल भर में अपने घर के कांच के खिड़की और दरवाजे चमका सकते हैं
नमक
एक मग पानी में एक टेबलस्पून नमक घोलकर शीशे पर स्प्रे करें और नर्म सूती कपड़े से पोंछ लें. मिनटों में शीशा चमक जाएगा
रबिंग एल्कोहल- व्हाइट विनेगर
किसी स्प्रे बॉटल में एक कप पानी, एक कप रबिंग एल्कोहल, एक टेबलस्पून व्हाइट विनेगर मिलाकर शीशे पर स्प्रे करें और नर्म सूती कपड़े से कसकर पोंछ दें. शीशा एकदम साफ हो जाएगा
नींबू का रस
पानी में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर भी शीशे को साफ किया जा सकता है. शीशे से हर तरह के दाग छुड़ाने का यह एक आसान और कारगर तरीका है
एप्पल साइडर विनेगर
दो कप पानी में आधा कप एप्पल साइडर विनेगर, चौथाई कर स्पिरिट या रबिंग एल्कोहल मिलाकर किसी स्प्रे बॉटल में भर लें. इसे शीशे पर छिड़कें और सूती कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें