सर्दियों में ट्रेवल करने का है प्लान, पर्स में रखना न भूलें ये Skin Care Products
Princy Sharma
10 Dec 2024
सर्दियों में यात्रा
सर्दियों में यात्रा के दौरान त्वचा में कई बदलाव आते हैं, जिससे यह रूखी और बेजान हो सकती है. ऐसे में त्वचा को मुलायम और स्वस्थ बनाए रखने के लिए एक्सपर्ट द्वारा सुझाए गए कुछ जरूरी स्किन केयर प्रोडक्ट्स साथ रखना बहुत जरूरी है.
हाइड्रेटिंग मास्क
मौसम में बदलाव से होने वाली खुजली, रूखापन और त्वचा की समस्याओं के लिए यह उपयोगी है. यह त्वचा को रिफ्रेश और रेजुवेनेट करेगा.
फेशियल वाइप्स
मेकअप हटाने और दिनभर की थकान मिटाने के लिए वाइप्स का इस्तेमाल करें. कोशिश करें कि आप एलोवेरा, खीरे और विटामिन ई जैसे इंग्रेडिएंट्स वाले वाइप्स चुनें.
सनस्क्रीन
सर्दियों में सफर करते दौरान SPF 50+ वाला सनस्क्रीन जरूरी कैरी करें. यह सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने और झुर्रियों व समय से पहले बुढ़ापा रोकने में मदद करेगा
फेशियल मिस्ट
त्वचा को हाइड्रेट रखने और तरोताजा महसूस कराने के लिए फेशियल मिस्ट जरूरी है. इसे अपने स्किनकेयर में जरूर शामिल करें.
लिप बाम और टोनर
फटे होठों से बचने के लिए लिप बाम लगाएं. इसके साथ टोनर त्वचा को गहराई से साफ कर गंदगी हटाने में मदद करेगा.
मॉइस्चराइजर
त्वचा को हाइड्रेटेड और मुलायम बनाए रखने के लिए मॉइस्चराइजर ज़रूरी है. यह रूखापन, जलन और त्वचा के अन्य समस्याओं को रोकने में मदद करेगा.
क्लींजर
गंदगी और पोर्स को साफ करने के लिए एक अपने पास अच्छा फेस क्लींजर रखें. यह त्वचा को फ्रेश और साफ बनाए रखेगा.
फेशियल स्क्रब
10-15 दिनों की लंबी यात्रा के लिए स्क्रब जरूरी है. यह डेड स्किन सेल्स को हटाने और त्वचा को साफ व चमकदार बनाने में मदद करेगा.