छोड़े पार्लर जाना का झंझट, घर बैठे ऐसे हटाएं अपर लिप्स के बाल


Princy Sharma
09 Jun 2025

अपर लिप्स

    कई महिलाएं अपने अपर लिप्स हेयर यानी मुंह के ऊपर के बालों को हटाने के लिए घरेलू उपायों का इस्तेमाल करती हैं.

साइड इफेक्ट्स

    ये तरीके न सिर्फ प्राकृतिक होते हैं, बल्कि साइड इफेक्ट्स भी कम होते हैं और आपकी त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाते.

घरेलू उपाय

    अगर आप भी बिना किसी दर्द के अपने चेहरे को आसान तरीके से सुंदर बनाना चाहती हैं, तो इन 7 आसान और असरदार घरेलू उपायों को अपनाकर देखिए.

रेजर का इस्तेमाल करें

    रेजर यूज करने से पहले मॉइस्चराइज्ड त्वचा पर शेविंग क्रीम लगाकर रेजर से सफाई करें. यह तरीका त्वचा के लिए कोमल होता है और तुरंत रिजल्ट देता है.

वैक्सिंग करें

    बालों को जड़ से निकालने का सबसे बेहतरीन तरीका है. इससे बालों की लंबाई कम हो जाती है और त्वचा मुलायम रहती है. थोड़ा पैनफुल हो सकता है, लेकिन इसका असर लंबे समय तक रहता है.

हल्दी और दूध का पेस्ट

    1 चम्मच हल्दी, 1–2 चम्मच दूध मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं. पेस्ट को अपर लिप्स पर लगाएं और सूखने पर उंगलियों से हल्के हाथों से रगड़कर हटा लें. यह तरीका त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है.

बेसन, हल्दी और दही

    1 चम्मच बेसन, हल्दी, और 1 चम्मच दही मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं. इसे बालों की दिशा के विपरीत लगाएं, फिर सूखने पर उंगलियों से रगड़कर हटा लें. यह त्वचा की गहराई से सफाई करता है.

नींबू और चीनी का स्क्रब

    2 चम्मच चीनी, 1 चम्मच नींबू का रस और थोड़ा पानी मिलाकर एक हल्का स्क्रब बनाएं. इसे 10 मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ें, फिर पानी से धो लें. यह स्क्रब चेहरे को एक्सफोलिएट करता है और बालों को मुलायम तरीके से हटाता है.

डिस्क्लेमर

    यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.

More Stories