हर नई मां को पता होना चाहिए अनुष्का शर्मा का ये ब्यूटी फॉर्मूला
Princy Sharma
14 Apr 2025
अनुष्का शर्मा
मां बनना एक खूबसूरत एहसास होता है, लेकिन यह आपके शरीर और स्किन पर बुरा असर डालती है. ऐसे में आप अनुष्का शर्मा से ब्यूटी टिप्स लें सकते हैं.
फेस मसाज
प्रेगनेंसी के बाद चेहरे की सूजन से छुटकारा पाने के लिए फेस मसाज एक अच्छा ऑप्शन है. यह न केवल आपके फेस को आराम देगी बल्कि स्किन को चमकदार बनाने में भी मदद करेगीय
ऑयल पुलिंग
ऑयल पुलिंग आपके दांतों और डाइजेशन के लिए बहुत अच्छी है, क्योंकि यह आपको सफेद और हेल्दी दांत पाने में मदद करती है. यह कीटाणुओं और टॉक्सिक चीजों को आपके शरीर में प्रवेश करने से भी रोकती है.
इम्युनिटी बूस्टर ड्रिंक्स
प्रेगनेंसी के बाद एक महिला की इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाती है. अनुष्का इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए इम्युनिटी बढ़ाने वाले ड्रिंक्स और आयुर्वेदिक ड्रिंक्स में भरोसा रखती हैं.
वर्कआउट न छोड़ें
अनुष्का कभी भी अपना वर्कआउट नहीं छोड़ती हैं, क्योंकि यह न केवल उनकी मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करती है बल्कि 'मी टाइम' पाने का एक बेहतरीन तरीका भी है.
हाइड्रेशन
एक्ट्रेस शरीर को हाइड्रेट रखना का पूरा ध्यान देती हैं. यह आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और जब आपका शरीर अच्छी तरह से हाइड्रेटेड होता है तो बाहर से स्किन अलग से ग्लो करती है.
हेल्दी डाइट
अपनी लाइफस्टाइल में ढेर सारी हरी सब्जियां और फल शामिल करें. यह आपको नेचुरल चमक देता है और आपके शरीर को भरपूर पोषक तत्व प्रदान करता है.