नेटफ्लिक्स पर इस वीकेंड धूम मचा रही हैं ये फिल्में और सीरीज
Babli Rautela
11 Sep 2026
धमाल 4
अजय देवगन और रितेश देशमुख की यह कॉमेडी फिल्म इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर सबसे ऊपर छाई हुई है.
गांधारी
तापसी पन्नू की यह थ्रिलर फिल्म मां की बेटी को बचाने की जद्दोजहद पर आधारित है.
जी.डी.एन.
आर. माधवन की यह बायोग्राफिकल फिल्म महान उद्यमी जी.डी. नायडू के जीवन पर आधारित है.
कोरियन कनकराजू
वरुण तेज की यह तेलुगु हॉरर-कॉमेडी फिल्म अनोखे प्लॉट के साथ आती है, जहां एक भारतीय के अंदर कोरियन आत्मा प्रवेश कर जाती है.
अल्फा
आलिया भट्ट और शरवरी की यह एक्शन थ्रिलर जासूसी मिशन पर आधारित है.
इंडियाज गॉट लेटैंट
समय रैना का यह स्टैंडअप कॉमेडी शो कंट्रोवर्सी और तीखे जोक्स के लिए जाना जाता है.
रॉ
डब्ल्यूडब्ल्यूई का यह साप्ताहिक रेसलिंग शो एक्शन, ड्रामा और रिंग के अंदर के मुकाबलों से भरा होता है.
न्यूटन्स थर्ड लॉ
सुमंत और जगपति बाबू की यह क्राइम थ्रिलर फिल्म साइंस के नाम के बावजूद रोमांचक कहानी पेश करती है.
कॉकटेल 2
कृति सेनन, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना की यह रोमांटिक ड्रामा दोस्ती और प्यार के बीच के उलझाव को दिखाती है.