Year Ender 2024: इस साल इन नए चेहरों ने बॉलीवुड में किया डेव्यू, दिखाया जलवा


Babli Rautela
15 Dec 2024

ओटीटी डेब्यू

    साल 2024 में कई एक्टर्स ने बड़े पर्दे के साथ-साथ ओटीटी पर भी कई डेब्यू किया है.

जुनैद खान

    आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने फिल्म महाराज से अपना बड़ा डेब्यू किया, जो ओटीटी पर रिलीज हुई थी.

विवादों में रही महाराज

    जुनैद खान की फिल्म विवादों में रही और दर्शकों को प्रभावित करने में फेल रही, लेकिन फिल्म में जुनैद के अभिनय को बेहद अच्छे रिएक्शन मिले

नितांशी गोयल

    नितांशी गोयल ने किरण राव की डायरेक्टेड फिल्म लापता लेडीज में प्यारी फूल कुमारी का किरदार निभाया था.

प्रतिभा रांटा

    प्रतिभा रांटा ने लापता लेडीज के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की, और उन्होंने जया सिंह/पुष्पा रानी के रोल से दर्शकों का दिल जीत लिया.

हीरामंडी में भी दिखाया जलवा

    इसके बाद प्रतिभा रांटा ने संजय लीला भंसाली की हीरामंडी में भी काम किया और बहुमुखी किरदारों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया

अभय वर्मा

    अभय वर्मा ने शरवरी वाघ के साथ हॉरर-कॉमेडी मुंज्या में अभिनय किया. लोगों ने उनके अभिनय की सराहना की, अब उन्हें शाहरुख खान की अगली फिल्म किंग में काम मिला है.

लक्ष्य लालवानी

    लक्ष्य लालवानी ने किल के साथ बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत की, और इस फिल्म ने न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में तारीफ हासिल की.

पश्मीना रोशन

    ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन ने कल्ट फिल्म इश्क विश्क के रीमेक में अभिनय किया, जिसका नाम इश्क विश्क रिबाउंड था.

More Stories