कौन हैं ‘चिरैया’ वेब सीरीज में पूजा का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस?
Babli Rautela
30 Mar 2026
'चिरैया' से मिली पहचान
वेब सीरीज 'चिरैया' में नवविवाहिता पूजा के रूप में प्रसन्ना बिष्ट ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है.
कौन हैं प्रसन्ना बिष्ट?
प्रसन्ना बिष्ट मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर काम करने वाली एक उभरती एक्ट्रेस हैं.
छवि के किरदार से हुई चर्चा
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'फर्रे' में छवि का किरदार निभाकर प्रसन्ना को काफी लोकप्रियता मिली.
उत्तराखंड से मुंबई
प्रसन्ना बिष्ट का जन्म 8 अगस्त 1999 को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुआ था. इस समय वे 26 साल की हैं.
इंजीनियरिंग छोड़कर बनीं एक्ट्रेस
दिल्ली में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए अमिटी विश्वविद्यालय पहुंची प्रसन्ना ने सिर्फ तीन महीने बाद कोर्स छोड़ दिया.
मुंबई पहुंचकर बनाई पहचान
कॉलेज के दौरान शॉर्ट फिल्म्स से अनुभव हासिल करने के बाद प्रसन्ना मुंबई शिफ्ट हो गईं. वहां उन्होंने 'ढाई आखर', 'डेढ़ बीघा जमीन' और 'डिलोजिकल' जैसी फिल्मों व वेब सीरीज में काम किया.
सोशल मीडिया पर एक्टिव
प्रसन्ना बिष्ट इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं, जहां उनके करीब 57 हजार फॉलोअर्स हैं.