ये है दुनिया की 30 साल की सेल्फ-मेड अरबपति
Babli Rautela
05 Jun 2025
लूसी गुओ
30 साल की लूसी गुओ ने फोर्ब्स 2025 की लिस्ट में टेलर स्विफ्ट को पीछे छोड़कर सबसे कम उम्र की सेल्फ-मेड महिला अरबपति का खिताब हासिल किया. उनकी संपत्ति 1.3 बिलियन डॉलर (लगभग 10,800 करोड़ रुपये) है.
रिहाना और सेलेना गोमेज पछाड़ा
लूसी गुओ की कंपनी स्केल एआई का मूल्यांकन 25 बिलियन डॉलर तक पहुंचा, जिसने उन्हें रिहाना और सेलेना गोमेज जैसी हस्तियों से आगे निकाल दिया.
बचपन से कोडिंग की मास्टर
1994 में अमेरिका में चीनी प्रवासी माता-पिता के घर जन्मी लूसी सैन फ्रांसिस्को में पली-बढ़ीं. मिडिल स्कूल में ही उन्होंने कोडिंग सीख ली थी.
स्केल एआई की शुरुआत
21 साल की उम्र में, 2016 में, लूसी ने एलेक्जेंडर वांग के साथ स्केल एआई शुरू की. यह कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए डेटा लेबलिंग करती है और मेटा, ओपनएआई जैसे दिग्गजों के साथ काम करती है.
पास्स नामक स्टार्टअप
स्केल एआई के बाद, लूसी ने 2022 में पास्स नामक स्टार्टअप शुरू किया, जो क्रिएटर्स को सब्सक्रिप्शन और लाइवस्ट्रीम से कमाई करने में मदद करता है. इसने 2024 तक 40 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई.
टेलर-रिहाना को पीछे छोड़ा
2023 में टेलर स्विफ्ट (1.6 बिलियन डॉलर) सबसे कम उम्र की अरबपति थीं, लेकिन 2025 में 35 साल की टेलर को 30 साल की लूसी ने पछाड़ दिया. रिहाना (1 बिलियन डॉलर) और सेलेना गोमेज (700 मिलियन डॉलर) भी लिस्ट में हैं, लेकिन लूसी की उपलब्धि बेजोड़ है.
काचौंध भरी जिंदगी
लूसी की जिंदगी सिर्फ टेक तक सीमित नहीं. वह लॉस एंजिल्स और मियामी के आलिशान घरों में रहती हैं, इलेक्ट्रिक स्केटबोर्ड से ऑफिस जाती हैं, और ‘लूसीपलूजा’ जैसी ग्रैंड बर्थडे पार्टियां आयोजित करती हैं.
चुनौतियों का सामना
2025 में लूसी की कंपनी पास्स पर नाबालिग कंटेंट से जुड़ा मुकदमा लगा, जिसे कंपनी ने खारिज किया. इसके बावजूद, लूसी ने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत से टेक जगत में नया मुकाम हासिल किया.
महिलाओं के लिए प्रेरणा
टेक इंडस्ट्री में जहां महिलाओं को केवल 2% वेंचर फंडिंग मिलती है, लूसी की कहानी प्रेरणादायक है. वह कहती हैं, 'छोटे से शुरू करें, बड़ा सोचें.असफलता सफलता का रास्ता है.'