15 अगस्त की छुट्टी पर देखें ये शानदार देशभक्ति फिल्में


Shanu Sharma
13 Aug 2026

शेरशाह

    कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित शेरशाह भारतीय सेना के साहस और बलिदान की कहानी दिखाती है. कारगिल युद्ध के दौरान उनकी बहादुरी और देश के प्रति समर्पण फिल्म को बेहद भावुक बनाता है.

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

    भारतीय सेना के जज्बे और साहस को पर्दे पर दमदार तरीके से पेश करती है. फिल्म की कहानी दर्शकों में जोश भरने के साथ सैनिकों की चुनौतियों को भी दिखाती है.

बॉर्डर

    1997 में रिलीज हुई बॉर्डर आज भी देशभक्ति फिल्मों की खास सूची में शामिल है. फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि में भारतीय सैनिकों की बहादुरी और त्याग को दिखाती है.

Independence_Day_2026_(5)

    लक्ष्य एक ऐसे युवा की कहानी है जिसे जिंदगी में अपनी दिशा नहीं पता होती. सेना में शामिल होने के बाद उसका जीवन पूरी तरह बदल जाता है और वह अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कठिन मेहनत करता है.

रंग दे बसंती

    रंग दे बसंती युवाओं के नजरिए से देशभक्ति और बदलाव की कहानी सामने रखती है. फिल्म सवाल उठाती है कि देश के लिए जिम्मेदारी सिर्फ सैनिकों की ही नहीं, बल्कि हर नागरिक की भी है.

स्वदेस

    अगर आप देशभक्ति को थोड़े अलग नजरिए से देखना चाहते हैं तो स्वदेस बेहतरीन विकल्प है. फिल्म दिखाती है कि अपने देश और समाज के लिए योगदान देने का रास्ता सिर्फ सीमा पर जाकर ही नहीं, बल्कि अपने काम के जरिए भी बनाया जा सकता है.

परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण

    परमाणु भारत के पोखरण परमाणु परीक्षण की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है. इसमें वैज्ञानिकों और अधिकारियों की चुनौतियों, गोपनीय मिशन और देशहित में किए गए प्रयासों को दिखाया गया है,

ऑपरेशन सफेद सागर

    इस फिल्म को इस लिस्ट में जोड़ना जरूरी है, क्योंकि यह हाल में रिलीज हुई फिल्म है. जिसमें कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना की भूमिका और साहस को दिखाया गया है.

More Stories