ताहिरा कश्यप के साथ मिलकर फिर कैंसर को हराएंगे आयुष्मान खुराना
Babli Rautela
07 Apr 2025
ताहिरा कश्यप
ताहिरा कश्यप ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि उनका स्तन कैंसर फिर से लौट आया है और वह 'राउंड 2' के लिए तैयार हैं.
बीमारी से जंग का संकल्प
ताहिरा ने पोस्ट में लिखा, 'मुझे अभी भी यह बीमारी है,' और एक बार फिर मजबूती से लड़ने का इरादा दिखाया.
आयुष्मान ने बढ़ाया हौसला
पति आयुष्मान खुराना ने भावुक होकर टिप्पणी की, 'मेरा हीरो,' और ताहिरा को अपना पूरा प्यार जताया.
नियमित जांच का संदेश
उन्होंने फैंस से नियमित मैमोग्राम कराने की अपील की, इसे स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताया.
जिंदगी से प्रेरणा
ताहिरा ने कहा, 'जिंदगी नींबू देती है तो उसे काला खट्टा बनाकर पी लो,' और सकारात्मकता का उदाहरण पेश किया.
विश्व कैंसर दिवस 2025
विश्व कैंसर दिवस 2025 पर ताहिरा ने गंजेपन को अपनाते हुए जीवन का उत्सव मनाया.
कैंसर का इतिहास
2018 में ताहिरा को पहली बार स्तन कैंसर हुआ था, जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलकर बात की.