8 साल बाद 'तारक मेहता...' में होगी दयाबेन की वापसी? प्रोड्यूसर ने बताया सच
दयाबेन की वापसी को लेकर चर्चाएं तेज
शो की सबसे लोकप्रिय किरदार दयाबेन की वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
अपनी अनोखी आवाज से जीता दर्शकों का दिल
दिशा वकानी, जिन्होंने 2008 से 2017 तक दयाबेन का किरदार निभाया, ने अपनी अनोखी आवाज और गरबा स्टाइल से दर्शकों का दिल जीता था.
मैटरनिटी लीव के बाद एक्ट्रेस नहीं लौटीं वापस
लेकिन 2017 में मैटरनिटी लीव के बाद वह शो में वापस नहीं लौटीं.
दयाबेन की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट
अब 8 साल बाद प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने दयाबेन की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.
जल्द ही शो में वापस आएगा दयाबेन का किरदार
हाल ही में असित मोदी ने कहा कि दयाबेन का किरदार जल्द ही शो में वापस आएगा.
दिशा वकानी की वापसी मुश्किल
हालांकि उन्होंने यह साफ किया कि दिशा वकानी की वापसी मुश्किल है.
नई अभिनेत्री की तलाश शुरू
रिपोर्ट्स के मुताबिक असित ने दयाबेन के लिए नई अभिनेत्री की तलाश शुरू कर दी है.
ऑडिशन में एक एक्ट्रेस आई पसंद
सूत्र के मुताबिक हाल ही में एक ऑडिशन में असित को एक अभिनेत्री पसंद आई है और उनके साथ मॉक शूट भी चल रहा है.
कई फैंस हुए दुखी
हालांकि कई लोग दिशा को ही दयाबेन के रोल में देखना चाहते हैं.