आर्यन खान समेत इन 7 स्टार किड्स का एक्टिंग की जगह ये है प्रोफेशन


Babli Rautela
18 Aug 2025

आर्यन खान

    शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से फैंस को एक्टिंग में डेब्यू की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने डायरेक्शन को चुना.

नव्या नवेली नंदा

    अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा ने एक्टिंग की चकाचौंध छोड़कर फैमिली बिजनेस को अपनाया.

त्रिशाला दत्त

    संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने सिल्वर स्क्रीन से दूरी बनाई. वह एक साइकोलॉजिस्ट और उद्यमी हैं.

रिया कपूर

    अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने अभिनय के बजाय फिल्म निर्माण को प्राथमिकता दी.

श्वेता बच्चन नंदा

    अमिताभ और जया बच्चन की बेटी श्वेता ने लेखन और उद्यमिता को चुना. वह एक लेखिका हैं और अपने फैशन ब्रांड MXS के साथ फैशन जगत में एक्टिव हैं.

सबा पटौदी

    शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान की बेटी सबा पटौदी ने अभिनय से परहेज किया. वह आज एक मशहूर ज्वेलरी डिजाइनर के तौर पर अपनी कला का प्रदर्शन करती हैं.

कृष्णा श्रॉफ

    जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ ने एक्टिंग को दरकिनार कर फिटनेस उद्यमिता को चुना.

More Stories