'ये उम्मीद नहीं थी...',शहनाज गिल के नए लुक पर क्यों मचा बवाल?
Babli Rautela
21 Feb 2025
शहनाज गिल का नया लुक
मशहूर एक्ट्रेस शहनाज गिल अपने हालिया फोटोशूट के कारण चर्चा में हैं, लेकिन इस बार उनका आउटफिट ट्रोल्स के निशाने पर आ गया है.
मोनोकिनी और शॉर्ट्स पर विवाद
शहनाज ने ब्लैक मोनोकिनी के साथ डेनिम शॉर्ट्स पहनीं, लेकिन उन्होंने इसकी बटन और जिप नहीं लगाई, जिससे यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया.
यूजर्स ने उठाए सवाल
सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके स्टाइल पर सवाल उठाए. एक यूजर ने लिखा, 'ये उम्मीद नहीं थी तुमसे,' तो दूसरे ने पूछा, 'बिकिनी पर शॉर्ट्स क्यों पहनी?'
फैशन सेंस पर ट्रोलिंग
कई यूजर्स ने उनके फैशन सेंस पर तंज कसा, तो कुछ ने कहा कि उनकी शॉर्ट्स शायद छोटी हो गई थी, इसलिए बंद नहीं हो रही थी.
फैंस ने किया सपोर्ट
जहां कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे थे, वहीं शहनाज के फैंस उनकी क्यूटनेस की तारीफ करने लगे. एक फैन ने लिखा, 'चेहरे की मासूमियत पर भी ध्यान दो.'
दिशा पाटनी से हुई तुलना
एक यूजर ने कमेंट किया, 'अगर यही लुक दिशा पाटनी ने कैरी किया होता तो लोग इसे हॉट बताते, लेकिन शहनाज के लिए अलग नियम क्यों?'
शहनाज की बोल्डनेस
शहनाज पहले भी अपने बबली और स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार उनका फैशन एक्सपेरिमेंट सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया.
नए प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं शहनाज
वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज जल्द ही पंजाबी फिल्म 'इक कुड़ी' और हिंदी फिल्म 'सब फर्स्ट क्लास' में नजर आएंगी, जो इसी साल रिलीज होंगी.