सैफ अली खान पर जानलेवा हमला, 10 प्वाइंट्स में जानें पूरा केस
Princy Sharma
18 Jan 2025
सैफ अली खान
बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है. शुक्रवार को देर रात करीब 2 बजे हमलावर ने अली खान पर उनके बांद्रा स्थित घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया.
CCTV फुटेज में संदिग्ध
संदिग्ध को रेड स्कार्फ और बैग के साथ सैफ की बिल्डिंग में देखा गया. उसने बिना चप्पल पहने सीढ़ियों से चुपचाप ऊपर चढ़ाई की थी
हाउस हेल्प पर हमला
सैफ की हाउस हेल्प ने रात 2 बजे घुसपैठिए को जेह के कमरे में देखा. उसने 1 करोड़ रुपये मांगे और हाउस हेल्प पर हमला किया.
हाथापाई में सैफ घायल
शोर सुनकर सैफ और करीना कमरे में पहुंचे. हाथापाई में सैफ को चाकू से शरीर पर चोटें आईं .
डॉक्टरों का बयान
सैफ की रीढ़ की हड्डी के पास चाकू से गहरी चोटें आईं. उनकी सर्जरी हुई, लेकिन कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ.
ऑटो ड्राइवर ने अस्पताल पहुंचाया
एक ऑटो ड्राइवर ने सैफ को खून से लथपथ हालत में 5-6 मिनट में अस्पताल पहुंचाया. तब उसे सैफ की पहचान का पता चला.
अंडरवर्ल्ड कनेक्शन खारिज
इसे लेकर महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री ने साफ किया कि सैफ अली खान पर हमले के पीछे किसी अंडरवर्ल्ड गैंग का हाथ नहीं है. हमले का मकसद केवल चोरी था.
कारपेंटर से पूछताछ
पुलिस ने सैफ के घर घुसपैठ करने वाले जैसे दिखने वाले एक कारपेंटर से पूछताछ की, लेकिन उसका हमले से कोई संबंध नहीं पाया गया
सुरक्षा पर सवाल
इस घटना और शाहरुख खान के बंगले में घुसने की कोशिश के बाद बांद्रा में फिल्मी सितारों की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं
पुलिस जांच जारी
पुलिस ने सैफ के फ्लैट का निरीक्षण किया और सुराग जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम का सहारा लिया. घुसपैठिया पिछले गेट से अंदर आया और सीसीटीवी से बचने की कोशिश की.