सब्यसाची के लहंगे पहन अपनी शादी में किन बॉलीवुड हसीनाओं ने ढाया कहर?
Babli Rautela
23 Feb 2026
पीवी सिंधु
पीवी सिंधु लाल रंग के लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जिस पर सोने के शेड्स में ज्योमेट्रिक डिज़ाइन की बारीक कढ़ाई की गई थी.
मौनी रॉय
मौनी रॉय ने बंगाली स्टाइल में सब्यसाची के लाल लहंगे को चुना, जिसमें हाफ स्लीव ब्लाउज, चांदी-सुनहरी कढ़ाई और "आयुषमती भव" वाली जालीदार दुपट्टा शामिल था.
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने सिंदूर-रेड सब्यसाची लहंगे में हाथ से कटे ऑर्गेंजा फूल, फ्रेंच नॉट्स, क्रिस्टल और सेक्विन की परतों से जगमगाहट बिखेरी.
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने गहरे लाल और गोल्डन सब्यसाची लहंगे में मोर मोटिफ्स और "सदा सौभाग्यवती भव" कढ़ाई के साथ रॉयल लुक दिया.
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ ने हैंडवोवन मटका सिल्क के क्लासिक रेड लहंगे में स्पॉटलाइट चुराई. फाइन टिला वर्क और वेलवेट पर रिवाइवल जरदोजी बॉर्डर के साथ गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाला यह लुक स्टैच्यू जैसा परफेक्ट था.
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने सब्यसाची के हाथ से रंगे रेशमी लहंगे में सादगी और शान का बेहतरीन मेल दिखाया. फूलों की बारीक कढ़ाई वाला उनका ब्लश पिंक-टच वाला लुक पारंपरिक लाल से अलग हटकर भी क्लासिक बना.
अदिति राव हैदरी
नई दुल्हन अदिति राव हैदरी ने क्लासिक रेड सब्यसाची लहंगे में मिनिमलिज्म को नया अर्थ दिया. हैंडक्राफ्टेड सिल्क टेक्सचर्ड लहंगे पर हेमलाइन के साथ भारी गोल्डन एम्ब्रॉयडरी और लाल-काले हिन्ट्स ने इसे खास बनाया.
अमृता पुरी
अमृता पुरी के शादी के लहंगे के लिए, सब्यसाची और उनकी टीम ने पूरे फ़ारसी डॉक्यूमेंट को आर्टिस्टिक पैनल में ट्रांसलेट किया.