2025 में ये 7 स्टार किड्स बॉलीवुड में मचाएंगे धमाल


Princy Sharma
10 Dec 2024

स्टार किड्स

    2024 में कई स्टार किड्स ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा. जिसमें जुनैद खान, सुहाना खान और खुशी  कपूर जैसे नाम शामिल हैं.

2025

    वहीं, अब 2025 में बॉलीवुड में नए स्टार किड्स के कदम रखने की तैयारी में हैं. आइए जानते हैं इन स्टार किड्स के बारे में.

आयश्वरी ठाकरे

    शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के पोते आयश्वरी ठाकरे भी बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं. उनकी डांसिंग स्किल्स और परिवार की राजनीति विरासत ने पहले ही ध्यान आकर्षित किया है.

अमन देवगन

    अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन भी जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं. वह अभिषेक कपूर की फिल्म में राशा थडानी के साथ डेब्यू करेंगे.

शनाया कपूर

    संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर का बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं. लेकिन वह पहले ही कई प्रोजेक्ट्स साइन कर चुकी हैं.

वीर पहारिया

    संजय पहारिया और स्मृति शिंदे के बेटे वीर पहारिया का भी डेब्यू फिल्म 'स्काई फोर्स' के साथ होने वाला है. वह एक राजनीतिक परिवार से आते हैं और उनका बॉलीवुड डेब्यू चर्चाओं में है.

राशा थडानी

    90s की एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने हाल ही में अपनी फिल्म साइन की है. वह डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म आजाद से बॉलीवुड में कदम रखेंगी.

इब्राहिम अली खान

    सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान भी अपनी एक्टिंग से पर्दे पर जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं. वह फिल्म सर जमीन में काम करेंगे, जो करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के तहत बनी है.

अहान पांडे

    अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे भी यश राज फिल्म्स के तहत बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं. उनके डेब्यू प्रोजेक्ट के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन उनका नाम पहले से ही चर्चा में है.

More Stories