पहलगाम आतंकी हमले पर इन पाकिस्तानी सितारों का खौला खून
Babli Rautela
24 Apr 2025
पहलगाम आतंकी हमला
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले ने 26 लोगों की जान ले ली, जबकि 60 से अधिक घायल हैं.
पाकिस्तानी कलाकारों की संवेदना
पाकिस्तानी फेम हनिया आमिर ने इंस्टाग्राम पर दुख जताते हुए कहा, 'दुख की एक ही भाषा होती है, हमें इंसानियत चुननी चाहिए.'
हनिया का इमोशनल मैसेज
हनिया ने लिखा, 'मासूमों की मौत का दर्द हम सबका है. त्रासदी किसी भी देश की हो, यह सभी के लिए दुखद है.'
फवाद खान का शोक संदेश
अभिनेता फवाद खान ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'पहलगाम हमले की खबर से गहरा दुख हुआ. पीड़ितों के साथ हमारी प्रार्थनाएं.'
मारवा होकेन की प्रतिक्रिया
अभिनेत्री मारवा होकेन ने कहा, 'आतंकवाद का हर कृत्य हम सभी के खिलाफ है. #पहलगाम में जो हुआ, वह दुखद है.'
बॉलीवुड में भी गम और गुस्सा
बॉलीवुड सितारों ने इस हमले पर गुस्सा और दुख जताया, निर्दोष पर्यटकों की मौत पर शोक व्यक्त किया.
आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता
पाकिस्तानी और भारतीय सितारों ने एक स्वर में आतंकवाद की निंदा की और मासूमों के लिए दुख जताया.
हनिया का भारतीय सिनेमा में डेब्यू?
हनिया आमिर के दिलजीत दोसांझ के साथ पंजाबी फिल्म में डेब्यू की खबरें, लेकिन हमले ने रिलीज पर सवाल उठाए.