दिसंबर का दूसरा हफ्ता लेकर आ रहा है एंटरटेंमेंट का धमाकेदार डोज
Babli Rautela
08 Dec 2025
कश्मीर की कहानी
‘रियल कश्मीर एफसी’ असल घटनाओं पर बनी इंस्पिरेशनल स्पोर्ट्स सीरीज है. बर्फीले मैदानों से विश्व कप तक का सफर. 9 दिसंबर से सोनी लिव पर.
मिस्टर बीन की वापसी
रोवन एटकिंसन उर्फ मिस्टर बीन कॉमेडी फिल्म “मैन वर्सेज बेबी” में एक बच्चे के साथ जंग लड़ते नजर आएंगे. 11 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज.
सिंगल पापा
“सिंगल पापा” में कुणाल खेमू तलाकशुदा शख्स हैं जो बच्चा गोद लेकर नई जिंदगी शुरू करता है. हंसी-आंसू वाली कहानी 12 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर.
साली मोहब्बत
थ्रिलर ड्रामा “साली मोहब्बत” में राधिका आप्टे लीड रोल में हैं. रिश्तों की उलझी गुत्थी. 12 दिसंबर को जी5 पर स्ट्रीमिंग शुरू.
पर्सी जैक्सन एंड द ओलंपियंस
पर्सी जैक्सन एंड द ओलंपियंस का नया सीजन मिथोलॉजी, मिस्ट्री और एक्शन से भरा है. 10 दिसंबर से जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध.
वेक अप डेड मैन
डैनियल क्रेग फिर बनेगा जासूस बेनॉइट ब्लैंक. “वेक अप डेड मैन: ए नाइव्स आउट मिस्ट्री” 12 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर.
सिटी ऑफ शैडोज
स्पेनिश क्राइम थ्रिलर “सिटी ऑफ शैडोज” दिल की धड़कनें बढ़ा देगी. 12 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज.
सुपरमैन की नई उड़ान
जेम्स गन की “सुपरमैन” में डेविड कोरेन्सवेट क्लार्क केंट बने हैं. स्मॉलविल से मेट्रोपोलिस तक का सफर. 11 दिसंबर को जियोहॉटस्टार पर.
फॉर्मूला-1 की असली रेस
ब्रैड पिट स्टारर “F1” फिल्म इस साल की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स ड्रामा है. 300 किमी/घंटा की रफ्तार. 12 दिसंबर को एप्पल टीवी+ पर.