इस हफ्ते OTT पर मिस न करें ये नई सीरीज, बाद में होगा पछतावा


Babli Rautela
20 Sep 2025

महावतार नरसिम्हा

    19 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली महावतार नरसिम्हा प्रह्लाद की भक्ति और भगवान विष्णु के नरसिम्हा अवतार की कहानी है.

द ट्रायल सीजन 2

    जियोहॉटस्टार पर 19 सितंबर को रिलीज द ट्रायल सीजन 2 में काजोल एक बार फिर नोयोनिका के किरदार में जटिल कानूनी मामलों और निजी चुनौतियों का सामना करती हैं.

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड

    आर्यन खान की द बैड्स ऑफ बॉलीवुड 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई.

आर्टिकल 370

    19 सितंबर को जी5 पर रिलीज आर्टिकल 370 यामी गौतम की दमदार एक्टिंग के साथ कश्मीर के संवेदनशील मुद्दों को उजागर करता है.

सिनर्स

    18 सितंबर को जियोहॉटस्टार पर रिलीज सिनर्स में माइकल बी. जॉर्डन की डबल रोल वाली हॉरर कहानी डर और रहस्य का ताना-बाना बुनती है.

हॉन्टेड होटल

    एनिमेटेड, हॉरर 19 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है.

टू मेन

    मनोरमा मैक्स पर 19 सितंबर को रिलीज टू मेन एक ड्राइवर और व्यापारी की कहानी है, जो एक रेगिस्तानी रास्ते पर खतरनाक मोड़ लेती है.

जनरेशन V सीजन 2

    अमेज़न प्राइम वीडियो पर 17 सितंबर को रिलीज जनरेशन V सीजन 2 गोडॉल्किन विश्वविद्यालय में सुपरहीरो और ड्रामे की नई कहानी लेकर आया है, जो रोमांच से भरपूर है.

More Stories