केसरी से लेकर जाट, सोमवार को इन 4 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल!


Princy Sharma
29 Apr 2025

बॉक्स ऑफिस

    सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिली. इमरान हाशमी की 'ग्राउंड जीरो' के कलेक्शन में कल 70 फीसदी की गिरावट आई.

सोमवार का कलेक्शन

    'केसरी 2' के कलेक्शन में 62 फीसदी और सनी देओल की 'जाट' के कलेक्शन में 69 फीसदी की गिरावट आई. आइए पढ़ते हैं कि सोमवार को इन फिल्मों का कलेक्शन?

जाट

    सनी देओल की 'जाट' ने सोमवार को 62 लाख रुपये की कमाई की. अब तक फिल्म 85.62 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू चुकी है.

फुले

    ज्योतिबा और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर बनी फिल्म की क्रिटिक्स ने खूब तारीफ की. लेकिन सोमवार को फिल्म ने 24 लाख रुपये कमाई की. अब तक कुल 1.29 करोड़ रुपये ही जुटा पाई है.

केसरी चैप्टर 2

    रविवार को 8.1 करोड़ रुपये कमाने वाली केसरी- चैप्टर 2 ने सोमवार को 3 करोड़ रुपये ही कमाए. कुल कमाई 68.4 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

ग्राउंड जीरो की कमाई

    इमरान हाशमी की फिल्म Ground Zero ने रविवार को 2.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी. सोमवार को यह आंकड़ा गिरकर केवल 63 लाख रुपये तक रह गया.

सोमवार को धीमी शुरुआत

    वीकेंड पर उछाल मिलने के बाद सोमवार को लगभग सभी फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट देखी गई.

More Stories