माहिरा शर्मा और मोहम्मद सिराज ने डेटिंग की खबरों पर तोड़ी चुप्पी


Antima Pal
21 Mar 2025

माहिरा ने तोड़ी चुप्पी

    कई महीनों से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि माहिरा शर्मा मोहम्मद सिराज को डेट कर रही हैं.

मोहम्मद सिराज ने भी दिया जवाब

    अब हाल ही में मोहम्मद सिराज ने डेटिंग की अफवाहों को खारिज कर दिया है.

किसी के भी साथ रिश्ते में होने से किया इंकार

    साथ ही माहिरा शर्मा ने भी किसी के भी साथ रिश्ते में होने से इंकार किया है.

'अफवाहें फैलाना बंद करो'

    माहिरा ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा- मैं किसी को डेट नहीं कर रही हूं, अफवाहें फैलाना बंद करो.”

फोटोग्राफरों ने पूछा था सवाल

    बता दें कि 20 मार्च को माहिरा शर्मा एक अवॉर्ड शो में पहुंचीं, जहां फोटोग्राफरों ने उनसे आगामी आईपीएल को लेकर मजाक किया.

एक्ट्रेस ने सवालों को किया था इग्नोर

    इस मजाक के बाद माहिरा शर्मा ने सिर्फ स्माइल कर पोज दिए और वहां से चली गई.

दोनों ने सोशल मीडिया पर दिया जवाब

    हालांकि अब दोनों ने ही खुद के बारे में फैल रहे रुमर्स पर जवाब दे दिया है.

पारस को डेट कर चुकी हैं एक्ट्रेस

    बता दें कि हाल ही में माहिरा शर्मा का पारस छाबड़ा से ब्रेकअप हुआ है.

'मेरे आस-पास सवाल न पूछें'

    वहीं मोहम्मद सिराज ने भी स्टोरी शेयर कर लिखा कि "मैं पैपराजी से अपील करता हूं कि वे मेरे आस-पास सवाल न पूछें. यह पूरी तरह से झूठे और निराधार है."

More Stories