बद्रीनाथ के पास है उर्वशी रौतेला का मंदिर? एक्ट्रेस निकली झूठीं


Antima Pal
18 Apr 2025

एक्ट्रेस ने किया झूठा दावा

    हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के पास उनका मंदिर है.

मंदिर को लेकर उर्वशी ने बोला झूठ

    उन्होंने इतना तक कह दिया कि इस मंदिर में लोग उनकी पूजा तक करने आते हैं.

एक्ट्रेस का हुआ पर्दाफाश

    हालांकि उर्वशी रौतेला का यह दावा एकदम झूठा निकला है.

बामणी गांव में स्थित है उर्वशी मंदिर

    बता दें कि मां उर्वशी मंदिर उत्तराखंड के चमोली जिले के बामणी गांव में स्थित है.

गांव से कुछ ही दूरी पर है मंदिर

    बद्रीनाथ धाम से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर बामणी गांव है.

दूर-दूर से भक्त करने आते हैं दर्शन

    बद्रीनाथ धाम आने वाले ज्यादातर भक्त इस मंदिर के भी दर्शन करने आते हैं.

भगवान शिव से जु़ड़ा है मंदिर

    मां उर्वशी मंदिर को भगवान शिव से जोड़कर भी देखा जाता है, मान्यता है कि भगवान शिव ने माता सती को मुक्ति दिलाने के लिए पृथ्वीलोक का भ्रमण किया.

बामणी गांव में गिरा था सती का टुकड़ा

    इसके बाद सुदर्शन चक्र से सती के टुकड़े किए जिसमें एक टुकड़ा बामणी गांव में गिरा, फिर वहां उर्वशी मंदिर बना.

एक्ट्रेस के झूठ पर भड़के तीर्थ-पुरोहित

    उर्वशी के दावे को लेकर बद्रीनाथ से जुड़े तीर्थ-पुरोहित भड़क गए हैं.

More Stories