शाहरुख से प्रियंका तक, न्यूयॉर्क में मेट गाला 2025 में ये सेलेब्स मारेंगे बाजी


Babli Rautela
05 May 2025

न्यूयॉर्क में चमकेगा बॉलीवुड

    5 मई 2025 को न्यूयॉर्क का मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट मेट गाला 2025 की मेजबानी करेगा, जिसकी थीम 'सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल' है. भारतीय सितारे इस बार रेड कार्पेट पर छाने को तैयार हैं.

शाहरुख खान की ऐतिहासिक शुरुआत

    बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान पहले भारतीय अभिनेता के रूप में मेट गाला में डेब्यू करेंगे, जिन्हें सब्यसाची मुखर्जी का शानदार आउटफिट पहनाया जाएगा.

कियारा आडवाणी का ग्लैमरस अंदाज

    मां बनने वाली कियारा आडवाणी गौरव गुप्ता के डिजाइन किए आउफिट में मेट गाला के रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरेंगी.

दिलजीत दोसांझ का पंजाबी स्वैग

    पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ पहली बार प्रबल गुरुंग के आउटफिट में मेट गाला में धूम मचाने को तैयार हैं.

प्रियंका चोपड़ा की शानदार वापसी

    ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा पांचवीं बार बालमेन आउटफिट और बुलगारी आभूषणों में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरेंगी.

ईशा अंबानी का भव्य लुक

    अंबानी परिवार की ईशा अंबानी एक बार फिर रेड कार्पेट पर अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराएंगी, डिजाइनर का खुलासा अभी बाकी है.

नताशा पूनावाला का फैशन स्टेटमेंट

    फैशन आइकन नताशा पूनावाला अपने अनोखे कॉउचर लुक के साथ मेट गाला में धमाल मचाने को तैयार हैं.

मोना पटेल की स्वप्निल शैली

    पिछले साल के शानदार डेब्यू के बाद, मोना पटेल 2025 में एक और जादुई फैशन पल के साथ रेड कार्पेट पर लौटेंगी.

More Stories