कैंसर के इलाज के बीच रमजान में उमराह पहुंंची हिना खान, Photos
Babli Rautela
17 Mar 2025
हिना खान
हिना खान पिछले काफी समय से स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करवा रहीं हैं. इस बीच एक्ट्रेस ने मक्का में उमराह किया
सऊदी अरब में किया उमराह
टेलीविजन एक्ट्रेस हिना खान रमजान के पवित्र महीने के दौरान मक्का में सऊदी अरब में उमराह करने गई.
साझा कीं तस्वीरें
हिना खान ने अपने फैंस को इस आध्यात्मिक यात्रा पर साथ लेकर अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं.
हिना खान के भाई
हिना खान के भाई भी पवित्र तीर्थयात्रा के लिए उनके साथ देखे गए
कैप्शन में जताया आभारा
तस्वीरें साझा करते हुए, हिना ने लिखा, 'अल्हम्दुलिल्लाह, उमराह 2025. मुझे आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद अल्लाह.. अभिभूत और निःशब्द. अल्लाह मुझे पूरा शिफा अमीन दे'
कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट
हिना ने अपने बालों के झड़ने की एक तस्वीर भी साझा की, जो उनके कैंसर इलाज के दौरान कीमोथेरेपी के कारण होने वाला एक साइड इफेक्ट है
कीमोथेरेपी के दौरान गईं मक्का
हिना खान, इस समय स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं, अपनी कीमोथेरेपी के दौरान आशीर्वाद लेने के लिए मक्का गईं.
मक्का में सुकून
साझा की हुई फोटो में एक्ट्रेस मक्का में अपने घुटने पर सिर रख सुकून से बैठी दिखाई दे रही हैं.
कैंसर का इलाज
हिना खान ने जून 2024 में एक इंस्टाग्राम पोस्ट से अपने फैंस को अपने कैंसर के इलाज की जानकारी शेयर की थी.