Gullak 4 की ये हसीना हो चुकी कास्टिंग काउच की शिकार, छलका दर्द
Gullak 4 की ये हसीना हो चुकी कास्टिंग काउच की शिकार
हेली ने बताया कि हालांकि उन्हें सीधे तौर पर कास्टिंग काउच का सामना नहीं करना पड़ा.
हरकत ने किया था काफी परेशान
लेकिन एक कास्टिंग डायरेक्टर की हरकत ने उन्हें बेहद परेशान और डरा हुआ छोड़ दिया था.
घटना के समय काम की तलाश कर रही थीं एक्ट्रेस
हेली ने बताया कि यह घटना तब हुई जब वह इंडस्ट्री में नई थीं और अपने लिए काम की तलाश कर रही थीं.
प्रोजेक्ट के लिए की थी डायरेक्टर से मुलाकात
एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उनसे मुलाकात की और प्रोजेक्ट के लिए ऑडिशन का मौका देने की बात कही.
डायरेक्टर के व्यवहार में आया बदलाव
लेकिन बातचीत के दौरान डायरेक्टर का व्यवहार धीरे-धीरे अजीब हो गया.
कुछ ऐसी चीजें मांगी जो गलत थीं
हेली ने खुलासा किया कि उस व्यक्ति ने उनसे कुछ ऐसी चीजें मांगी जो गलत थीं.
तुरंत वहां से निकलने का किया फैसला
यह अनुभव उनके लिए इतना परेशान करने वाला था कि उन्होंने तुरंत वहां से निकलने का फैसला किया.
इंडस्ट्री में नई थी एक्ट्रेस
हेली ने कहा- 'मैं उस समय बहुत छोटी थी और इंडस्ट्री में नई थी.'
परिस्थितियों से बचने में कामयाब रहीं हेली शाह
उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना ने उन्हें सतर्क रहना सिखाया और आगे चलकर वह ऐसी परिस्थितियों से बचने में कामयाब रहीं.