Tira Beauty Event में जलवा बिखरते नजर आए ये सेलेब्स, देखें फोटोज


India Daily Live
14 Nov 2024

तिरा ब्यूटी

    13 नवंबर, 2024 को मुंबई के जियो वर्ल्ड प्लाजा में रिलायंस के तिरा ब्यूटी ने अपना पहला फिजिकल स्टोर खोला है. इस मौके पर कई सेलेब्स नजर आए.

ब्रांड एंबेसडर

    तिरा ब्यूटी इवेंट पर कई सेलेब्स के साथ ब्रांड एंबेसडर करीना कपूर खान, सुहाना खान और कियारा आडवाणी ने अपने हाई- फैशन लुक्स में नजर आईं. चलिए सभी नजर डालते हैं कुछ सेलेब्स के लुक्स पर.

शालिनी पासी

    दिल्ली के बिजनेसमैन संजय पासी की पत्नी शालिनी पासी रेड कारपेट पर ग्रे ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

तृप्ति डिमरी

    एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी रेड लेटेक्स ड्रेस में पपराजी के सामने पोज देती हुईं बहुत ही शानदार लग रही थीं.

ओरी

    ओरी ने तिरा ब्यूटी इवेंट में चेकर्ड शर्ट और पैंट पहने हुए बेहद कूल नजर आ रहे थे.

शाहिद कपूर- मीरा राजपूत

    शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ लॉन्च में शामिल हुए. जहां एक्टर ने सफेद शर्ट और पैंट में शानदार लुक अपनाया, वहीं मीरा हरे रंग की सीक्वेंस ड्रेस में बेहद सुंदर लग रही थीं.

कियारा अडवाणी

    कियारा ने बोल्ड लुक अपनाया, जिसमें उन्होंने लाल रंग की वेलेंटिनो ब्लेजर और मैचिंग शॉर्ट्स पहनकर तिरा के 'पीच कार्पेट' पर स्टाइल का जलवा बिखेरा.

सुहाना खान

    एक्ट्रेस सुहाना खान ने नीले को-ऑर्ड सेट में तस्वीरों के लिए पोज देते हुए सभी लोगों का दिल जीतते हुए नजर आईं.

करीना कपूर

    एक्ट्रेस करीना कपूर काले रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. इस इवेंट में सभी का ध्यान खींचते हुए दिखाई दीं.

More Stories