ये हैं 6 Indian Films जिन्हें दर्शकों ने नहीं दिया बिल्कुल भी प्यार!
Princy Sharma
17 Dec 2024
पैन-इंडियन फिल्में
2024 में कई पैन-इंडियन फिल्में उम्मीदों खरी नहीं उतरी है. कई फिल्म बड़ें मार्केटिंग और पॉपुलर स्टार्स के साथ रिलीज की गईं लेकिन फिर भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा नहीं दिखा पाई.
कंटेंट की कमी
दर्शकों ने कई ऐसी फिल्मों को इस साल नकारा जिसमें कंटेंट की कमी थी. चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में.
फिल्में
दर्शकों ने कई ऐसी फिल्मों को इस साल नकारा जिसमें कंटेंट की कमी थी. चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में.
मैदान
भारतीय फुटबॉल टीम के कोच सैयद अब्दुल रहीम की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में अजय देवगन थे. फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपये था, लेकिन इसे केवल 71 करोड़ रुपये ही मिले.
कांगुवा
फिल्म में सूर्या शिवकुमार, दिशा पटानी, बॉबी देओल, आराश शाह और कार्तिक शिवकुमार मुख्य भूमिका में थे. फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये था, लेकिन इसने भारत में सिर्फ 70.02 करोड़ रुपये कमाए.
जिगरा
आलिया भट्ट ने इस फिल्म में एक बहादुर लड़की का किरदार निभाया, जिसे अपने भाई (वेदांग रैना) को जेल से बाहर निकालना था. फिल्म ने आलिया के करियर की सबसे कम बॉक्स ऑफिस कमाई की, महज 55.05 करोड़ रुपये.
योद्धा
इस फिल्म की कहानी भारतीय एयरलाइंस फ्लाइट 814 और अन्य विमान अपहरण घटनाओं से प्रेरित थी. सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पटानी के अभिनय वाली इस फिल्म ने सिर्फ 35.56 करोड़ रुपये ही कमाए.
मलाइकोट्टई वालिबन
फिल्ममलाइकोट्टई वालिबन में सुपरस्टार मोहनलाल थे. इस फिल्म को बहुत प्रमोट किया गया लेकिन दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई.
बड़े मियां छोटे मियां
अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर, आलया एफ, सोनाक्षी सिन्हा और रोनित रॉय जैसी स्टार कास्ट के बावजूद इस फिल्म ने महज 102.16 करोड़ रुपये ही कमाए, जबकि फिल्म का बजट करीब 350 करोड़ रुपये था.