Fardeen Khan के ऐसे किस्से जिनकी किसी को नहीं है कानों कान खबर!


Babli Rautela
08 Mar 2025

फरदीन खान

    फरदीन खान बॉलीवुड के सबसे डैशिंग अभिनेताओं में से एक हैं. हालांकि ऐसी कई बाते हैं जो आपको जरूर जानना चाहिए.

बॉलीवुड कनेक्शन

    फरदीन खान दिवंगत एक्टर फिरोज खान के बेटे हैं और उनकी मां की तरफ से सिंधी हैं. वह संजय खान के भतीजे हैं. ऋतिक रोशन की एक्स पत्नी सुजैन खान फरदीन की चचेरी बहन हैं.

फरदीन खान की पढ़ाई

    फरदीन खान उच्च शिक्षित हैं. एक्टर के पास यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स एमहर्स्ट, मैसाचुसेट्स, यू.एस. से बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक की डिग्री है

पसंदीदा एक्टर्स

    फरदीन खान ने हमेशा कहा है कि उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस रेहका हैं और उनके पसंदीदा एक्टर महान राजेश खन्ना हैं.

ड्रग आरोप

    मई 2001 में, एक्टर एक ड्रग मामले में उलझ गए क्योंकि उन पर कोकीन खरीदने का आरोप था. उन पर दो ग्राम से अधिक ड्रग रखने का भी आरोप था.

बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

    फरदीन खान की आखिरी फिल्म 2010 में 'दूल्हा मिल गया' थी, जिसके बाद से वह एक्टिंग से दूर हैं. एक्टर ने 6 महीने में 18 किलो वजन कम करके सभी को चौंका दिया था.

सबसे महंगे एक्टर

    जब फरदीन खान अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद अमेरिका से लौटे, तो उन्होंने 1998 में फिल्म 'प्रेम अगन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया जिसने उन्हें उस समय के सबसे अधिक भुगतान वाले एक्टर्स में से एक बना दिया.

More Stories