डर, फ्रेडी और..., इस वेंलेटाइन देखें ये डार्क रोमाटिंक फिल्में
Babli Rautela
12 Feb 2026
अनजाम
1994 की यह फिल्म शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी के साथ प्यार को एक खौफनाक स्तर पर ले जाती है, जहां एकतरफा मोहब्बत जिंदगी तबाह कर देती है और बदला मौत का रूप ले लेता है.
डर
यश चोपड़ा की मास्टरपीस 'डर' में शाहरुख का किरदार एक स्टॉकर लवर बन जाता है, जो जूही चावला को अपनी बनाने के लिए हर हद पार कर देता है
बाजीगर
शाहरुख खान की क्लासिक फिल्म जहां बदला लेने के लिए प्रेमी बेरहमी से प्यार करता है, शिल्पा शेट्टी को मारकर काजोल के साथ रिश्ता बनाता है – इमोशनल और क्रूर ट्विस्ट्स का शानदार मिश्रण.
फ्रेडी
कार्तिक आर्यन की 2022 की फिल्म में एक साधारण डेंटिस्ट का प्यार धोखे पर टूटता है और वो रिवेंज में खूनखराबा कर देता है – अलाया एफ के साथ यह डार्क लव स्टोरी चौंकाती है.
जहर
इमरान हाशमी, शमिता शेट्टी और उदिता गोस्वामी वाली यह थ्रिलर फिल्म एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर को डार्क टर्न देती है, जहां विश्वासघात क्लाइमेक्स में जहरीला सच उगलता है.
फिदा
शाहिद कपूर और करीना कपूर की यह कहानी दिखाती है कि कैसे एक लड़का प्यार में पड़कर बैंक लूट लेता है, लेकिन धोखा मिलने पर बदला इतना क्रूर होता है कि दिल टूटकर मर जाता है.
अर्थ
महेश भट्ट की 1982 की क्लासिक फिल्म जहां शबाना आजमी को पति से धोखा मिलता है, लेकिन वो दर्द से निकलकर अपनी आजादी और पहचान पाती है – डार्क रोमांस में महिला सशक्तिकरण का गहरा संदेश.