कौन हैं पहला ग्रैमी जीतने वाली चंद्रिका टंडन?
Babli Rautela
03 Feb 2025
चंद्रिका टंडन
भारतीय-अमेरिकी गायिका और उद्यमी चंद्रिका टंडन ने अपने एल्बम 'त्रिवेणी' के लिए 67वें ग्रैमी अवार्ड्स में बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम कैटेगरी में पहला ग्रैमी पुरस्कार जीता
दक्षिण अफ्रीकी फ्लूटिस्ट वाउटर केलरमैन
उन्होंने यह अवॉर्ड दक्षिण अफ्रीकी फ्लूटिस्ट वाउटर केलरमैन और जापानी सेलिस्ट इरु मात्सुमोतो के साथ साझा किया, जिनके सहयोग से यह एल्बम तैयार किया गया था.
संगीत प्रेम है
अवॉर्ड स्वीकार करते हुए चंद्रिका टंडन ने कहा, 'संगीत प्रेम है, संगीत प्रकाश है, और संगीत हंसी है, और आइए हम सभी प्रेम, प्रकाश और हंसी से घिरे रहें.
टंडन की पहली जीत
यह ग्रैमी जीत टंडन के लिए बेहद खास रही, क्योंकि 2009 में उनके एल्बम 'सोल कॉल' को ग्रैमी नामांकन मिला था, लेकिन यह उनकी पहली जीत थी.
ग्लोबल बिजनेस लीडर
चंद्रिका टंडन, एक फेमस ग्लोबल बिजनेस लीडर और पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंद्रा नूयी की बड़ी बहन हैं, जो मूल रूप से भारत के चेन्नई से हैं
मैकिन्से एंड कंपनी
पेशेवर जीवन में टंडन मैकिन्से एंड कंपनी में भागीदार बनने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला थीं, जिसने उनके व्यावसायिक नेतृत्व को और मजबूत किया.
2009 में पहली एल्बम
संगीत में रुचि रखने वाली चंद्रिका टंडन ने हिंदुस्तानी, कर्नाटक और पश्चिमी संगीत में प्रशिक्षित होकर 2009 में अपना पहला एल्बम 'सोल कॉल' रिलीज किया था
छठा एल्बम 'त्रिवेणी'
'त्रिवेणी', जो उनका छठा एल्बम है, में सात ट्रैक्स हैं, जिनके नाम 'पाथवे टू लाइट', 'चैंट इन ए', 'जर्नी विदिन', 'एथर्स सेरेनेड', 'एंशिएंट मून', 'ओपन स्काई' और 'सीकिंग शक्ति' हैं.