'फ्रेंडशिप डे' पर इन गानों से बयां करें दोस्तों के लिए अपना प्यार
Babli Rautela
03 Aug 2025
'तेरा यार हूं मैं'
सोनू के टीटू की स्वीटी के इस गीत में छिपी भावनाएं दर्शाती हैं कि सच्चा दोस्त हर तूफान में साथ खड़ा होता है.
'यारों'
केके की आवाज में यह गीत आपको कॉलेज के गलियारों और बेपरवाह हंसी की ओर ले जाएगा.
'जाने नहीं देंगे तुझे'
3 Idiot का ये गाना कभी न टूटने वाले साथ की कसमें और दोस्त के लिए आंखों में आए आंसू—इस गाने में सब है.
'अतरंगी यारी'
वजीर के इस गाने में बोल भी अतरंगे, बीट्स भी मस्तीभरे—इस गाने में दोस्ती का पागलपन पूरी तरह झलकता है.
'दिल चाहता है'
दिल चाहता है, आमिर खान की फिल्म का यह गाना आज भी दोस्ती और आजादी का पर्याय बना हुआ है.
'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे'
शोले का ये गाना बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक की तरह, दोस्ती की मिसाल बन चुका है.
'तेरे जैसा यार कहां'
याराना के इस गीत के जरिए उस दोस्त को धन्यवाद कहें जिसने हर मोड़ पर साथ निभाया.
'हर एक दोस्त कमीना होता है'
हंसी-मजाक और नोंकझोंक से भरे इस गाने में हर दोस्त किसी न किसी किरदार में फिट बैठता है.
'वीरे' और 'जाने क्यों'
आज की दोस्ती में जहां आत्मनिर्भरता और समर्थन दोनों हैं, ये गाने उसे बखूबी दर्शाते हैं.