अचानक लबूबू का भूत बॉलीवुड के सितारों पर क्यों हुआ सवार?
Babli Rautela
25 Jul 2025
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना ने 8 जून को चार लाबूबू गुड़ियाओं के साथ इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की. उन्होंने मजाकिया अंदाज में इसे 'प्लेटोनिक प्यार' बताया और ब्लाइंड बॉक्स के रोमांच की तारीफ की.
दिशा पटानी
11 जुलाई को दिशा पटानी बांद्रा में अपने लाबूबू को बैग पर लटकाए नजर आईं. यह गुड़िया उनके सफेद आउटफिट में रंगों का तड़का लगा रही थी.
खुशी कपूर
खुशी कपूर ने अपनी लाबूबू गुड़िया को दोस्त ओरी के साथ मजेदार वीडियो में दिखाया.
मौनी रॉय
मौनी रॉय ने 7 जुलाई को सोशल मीडिया पर अपने छह लाबूबू गुड़ियाओं का कलेक्शन दिखाया.
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी को 9 जुलाई को मुंबई एयरपोर्ट पर अपने लाबूबू कलेक्शन के साथ देखा गया. इस कलेक्शन की कीमत ₹1 लाख से ज्यादा बताई जाती है.
तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी प्रकाश अपनी लाबूबू गुड़िया को मुंबई की सैर पर ले जाती हैं. हाल ही में वह इसे अपने पर्स पर लटकाए एयरपोर्ट पर नजर आईं, जो उनकी स्टाइल का नया हिस्सा बन चुकी है.