कितने अमीर हैं 'आवारापन 2' स्टार इमरान हाशमी? जानें नेटवर्थ
'आवारापन 2' को लेकर चर्चा में
इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर चर्चा में हैं.
14 अगस्त 2026 को हो रही रिलीज
2007 की हिट फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल 14 अगस्त 2026 को रिलीज हो रहा है.
शिवम पंडित का निभा रहे किरदार
इसमें इमरान फिर से शिवम पंडित का किरदार निभा रहे हैं.
फैंस जानना चाहते हैं नेटवर्थ
फिल्म के प्रमोशन के बीच फैंस उनकी संपत्ति के बारे में भी जानना चाहते हैं.
इतने करोड़ के हैं मालिक
रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान हाशमी की कुल नेटवर्थ करीब 105 करोड़ रुपये है.
ये है कमाई का जरिया
उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों की फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है.
फिल्म से वसूलते हैं इतनी फीस
एक फिल्म के लिए वे करीब 10 से 12 करोड़ रुपये तक लेते हैं.
कई लग्जरी प्रॉपर्टीज के हैं मालिक
इमरान के पास कई लग्जरी प्रॉपर्टीज हैं. गोवा में उनका एक पेंटहाउस है, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है.
एक्टर का मुंबई में भी है आलीशान अपार्टमेंट
मुंबई के बांद्रा इलाके में उनका अपार्टमेंट करीब 16 करोड़ रुपये का है.