अहान पांडे की 'सैयारा' बनी 2025 की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म, तोड़े ये बड़े रिकॉर्ड
'सैयारा' बनी 2025 की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म
अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ने 2025 की सातवीं सबसे बड़ी फिल्म बनकर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
18 जुलाई को सिनेमाघरों में हुई रिलीज
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.
100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कर ली कमाई
इस फिल्म ने चार दिनों में ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है.
फिल्म ने तोड़े बड़े रिकॉर्ड
यह उपलब्धि इसे इस साल की सबसे सफल डेब्यू फिल्मों में से एक बनाती है.
21 करोड़ रुपये से की थी शानदार ओपनिंग
'सैयारा' ने पहले दिन 21 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की, जो किसी डेब्यू स्टार्स वाली हिंदी फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग है.
2025 की टॉप 7 बॉलीवुड फिल्मों में हुई शामिल
चौथे दिन 22.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, जो इसे 2025 की टॉप 7 बॉलीवुड फिल्मों में शामिल करता है.
इन फिल्मों को भी चटाई धूल
अहान पांडे की फिल्म ने अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर 2' और सनी देओल की 'जाट' जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है.