सावन का आखिरी सोमवार पर 4 राशियों के लिए रहेगा खास


Shanu Sharma
20 Aug 2026

सावन का आखिरी सोमवार कब?

    सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है. इस दौरान भक्त सोमवार को व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर जल, बेलपत्र सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित करते हैं. इस साल सावन का आखिरी सोमवार 24 अगस्त 2026 को है.

एक साथ बनेंगे कई शुभ योग

    ज्योतिष के अनुसार 24 अगस्त को सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा. वहीं कर्क राशि में बृहस्पति की स्थिति से हंस राजयोग बनने की बात कही जा रही है. जिसका कुछ खास असर 4 राशियों पर रहने वाला है.

कर्क राशि

    कर्क राशि वालों के लिए सावन का आखिरी सोमवार शुभ संकेत लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है और कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिलने की संभावना है.

धनु राशि

    धनु राशि के जातकों को इस दौरान भाग्य का साथ मिलने की उम्मीद है. लंबे समय से अटके काम आगे बढ़ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को करियर में प्रगति का अवसर मिल सकता है.

मकर राशि

    मकर राशि वालों को उनकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के योग हैं. नौकरी में पदोन्नति या वेतन बढ़ने से जुड़ी खबर मिल सकती है. कारोबार में भी लाभ के नए अवसर सामने आ सकते हैं.

कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लिए सावन का आखिरी सोमवार आर्थिक दृष्टि से लाभकारी रह सकता है. लंबे समय से अटका धन वापस मिलने के योग बन सकते हैं. पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना भी जताई जा रही है.

सावन सोमवार पर ऐसे करें शिव पूजा

    सावन के आखिरी सोमवार को भगवान शिव को जल और बेलपत्र अर्पित करना शुभ माना जाता है. श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के अनुसार शिव मंत्र का जाप कर सकते हैं. क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों को दान देना भी धार्मिक रूप से शुभ माना जाता है.

More Stories