रमजान का 27वां रोजा कल, जानें सहरी-इफ्तार की टाइमिंग
Princy Sharma
27 Mar 2025
रमजान
इस्लाम धर्म में रमजान का महीना सबसे पवित्र माना जाता है. भारत में शनिवार, 1 मार्च को नए अर्धचंद्र के देखने के बाद रविवार, 2 मार्च को शुरू हुआ.
कब शुरू हुआ रमजान?
सऊदी अरब में रमजान एक दिन पहले 1 मार्च को शुरू हुआ. क्योंकि भारत में रमजान 2 मार्च को शुरू हुआ था, इसलिए ईद-उल-फितर 31 मार्च या 1 अप्रैल को मनाई जाने की उम्मीद है.
अर्धचंद्र
इस्लामी कैलेंडर चंद्र चक्र का अनुसरण करता है और किसी भी हिजरी महीने की शुरुआत अर्धचंद्र के दिखने से निर्धारित होती है.
रोजा
रमजान के दौरान, सभी लोग रोजा रखते हैं जिसकी शुरुआत सुबह सहरी से होती है और खत्म इफ्तार से होता है.
सूर्योदय और सूर्यास्त
सहरी- इफ्तार दोनों सूर्योदय और सूर्यास्त का समय के मुताबिक होता है.
सहरी- इफ्तार
देश के प्रमुख शहरों में सहरी और इफ्तार का समय अलग-अलग होता है.
समय
मुसलमानों को पूरे रमजान में अपना रोजा शुरू करने और तोड़ने के लिए इन समयों का ध्यान रखना पड़ता है.
सहरी
28 मार्च 2025, की बात करें तो सहरी का समय सुबह 4 बजकर 43 मिनट तक बताया जा रहा है.
इफ्तार
वहीं, इफ्तार की टाइमिंग शाम 6 बजकर 22 मिनट का है.