बाबा रामदेव की वो 14 'बूटियां' जिन पर लग गया बैन


India Daily Live
30 Apr 2024

लगा एक और झटका

    देश के योग गुरु बाबा रामदेव के बहु चर्चित ब्रांड पतंजलि को एक और झटका मिल गया है.

14 दवाओं पर लगा बैन

    पतंजलि आयुर्वेदिक फार्मा कंपनी की 14 दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई गई है. इस कार्रवाई को उत्तराखंड सरकार के औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा की गई है.

सुप्रीम कोर्ट से भी मिली थी फटकार

    पतंजलि के ऑनर बाबा रामदेव और बालकृष्ण को कोर्ट से फटकार मिली थी.

कोर्ट ने जताई नाराजगी

    सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह कंपनी भ्रामक दवाओं का विज्ञापन कर रही है. इस मामले में कोर्ट ने तुरंत माफी मांगने का आदेश भी दिया था.

अखबारों में छपा माफीनामा

    कोर्ट के आदेश के बाद पतंजलि ने अखबारों में दो बार माफीनामा भी छपवाया था.

रामदेव पर दर्ज हो सकती है अवमानना

    अब सुप्रीम कोर्ट पंतजलि के खिलाफ इस मामले पर सुनवाई करेगा कि बाबा रामदेव के खिलाफ अवमानना का केस दर्ज किया जाए या फिर न किया जाए.

इन प्रोडक्ट पर लगा है बैन

    उत्तराखंड सरकार द्वारा पतंजलि के श्वासारि गोल्ड, श्वासारि वटी, श्वासारि प्रवाही, श्वासारि अवलेह, दिव्य ब्रोंकोम, मुक्ता वटी एक्स्ट्रा पावर को बैन किया है.

इन पर भी है बैन

    इसके साथ ही लिपिडोम,बीपी ग्रिट, मधुग्रिट, मधुनाशिनी वटी एक्स्ट्रा पावर, लिवामृत एडवांस, लिवोग्रिट, आइग्रिट गोल्ड, पतंजलि दृष्टि आई ड्रॉप जैसे 14 प्रोडक्ट्स पर रोक लगा दी है.

रद्द हो गया लाइसेंस

    इन 14 दवाओं का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है.

More Stories