Cibil Score सुधारने के 5 आसान तरीके!


India Daily Live
17 Mar 2024

सिबिल स्कोर

    आइए 5 आसान तरीकों से जानने की कोशिश करते हैं कि कैसे आप अपना सिबिल स्कोर सुधार सकते हैं.

EMI

    अगर आप कोई EMI भर रहे हैं तो कभी लेट न करें. लेट करने से आपका सिबिल स्कोर खराब हो सकता है. समय पर ईएमआई न भरने से सिबिल स्कोर खराब होता है और पेनाल्टी अलग से लगती है.

क्रेडिट रिपोर्ट को जरूर चेक करें

    समय-समय पर अपनी क्रेडिट रिपोर्ट चेक करते रहें. कई बार आपकी ओर से लोन भर दिया जाता लेकिन वो फिर भी एक्टिव रहता है. प्रशासनिक गड़बड़ियों को सही करें ताकि इसका असर आपके सिबिल स्कोर पर न पड़े.

क्रेडिट कार्ड

    अगर आप चाहते हैं कि आपका सिबिल स्कोर अच्छा हो जाए तो समय से अपने क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाए. समय से बिल न चुकाने पर आपका सिबिल स्कोर खराब हो सकता है.

लोन

    कोशिश करें कि आप एक साथ एक से ज्यादा लोन न लें क्योंकि उसकी EMI भरने में आपको दिक्कत हो सकती है जिसका असर आपके सिबिल स्कोर पर पड़ सकता है.

लंबी अवधि की EMI

    जब भी आप लोन लें तो कोशिश करें उसकी EMI लंबी अवधि के लिए बनवाएं ताकि पैसे भरने में कोई दिक्कत न आए और आपका सिबिल स्कोर में इसका कोई असर न पड़े.

More Stories