8 जनवरी सोमवार को फोकस में रहेंगे इन 8 कंपनियों के शेयर्स
Godrej Industries
कंपनी ने गुजरात सरकार के साथ एक एमओयू साइन किया है. इसके तहत अगले चार वर्षों में कंपनी वालिया में 600 करोड़ के निवेश की योजना बना सकती है.
Capri Global Capital
कैप्री ग्लोबल नॉन कनवर्टिवल डिवेंचर के लिए 27 जनवरी को एक बोर्ड मीटिंग करने जा रही है. इस कारण इस कंपनी के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे.
Federal Bank
भारतीय रिजर्व बैंक ने फेडरेल बैंक से एमडी और सीईओ के लिए दो नए नाम देने को कहा है. इस बैंक ने श्याम श्रीनिवासन को एमडी और सीईओ के रूप में दोबारा नियुक्त करने की आरबीआई से मंजूरी मांगी थी.
Jio Financial Services
यह कंपनी ब्लैकरॉक के साथ भारत के एसेट मैनेजमेंट उद्योग में प्रवेश के लिए ज्वाइंट वेंचर बनाने की सहमति हुई है.
RPSG Ventures
उत्तरप्रदेश के NH24 पर स्थित जॉब वर्कर की फैक्ट्री में आग लगने की घटना हुई है. जॉब वर्कर को अपने प्रोडक्ट बनाने के लिए आरपीएसजी की सहायक कंपनी गिल्टफ्री इंडस्ट्रीज लिमिटेड लिमिटेड ने अपाइंट किया था.
Reliance Power
इस कंपनी ने अपने कर्ज संबंधी सभी दायित्वों को निपटाने के लिए डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है.
Blue Dart
कंपनी का बोर्ड 24 जनवरी 2024 को फाइनेंशियल ईयर 2024 के तीसरे क्वॉर्टर के रिजल्ट पर विचार करेगा.
Marico
कंपनी ने तीसरे क्वार्टर के बिजनेस अपडेट में कहा है कि हमारे पोर्टफोलियों में क्रमिक सुधार के साथ साल दर साल डोमेस्टिक वॉल्यूम में वृद्धि देखी गई है.